प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुश खबरी, 20 साल बाद निकली डेयरी संघों में 586 पदों पर भर्ती

0
2777
Jobs in Jaipur Dairy

प्रदेश के जिलों में निकली डेयरी की भर्ती राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के माध्यम से करवाई जा सकती है। इसके लिए राजस्थान को ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन लिमिटेड ने भर्ती करवाने के लिए आरपीएससी से अनुरोध किया है। साथ ही नए पदों पर भर्ती के लिए राज्य के सभी डेयरियां जहां नई भर्ती होनी है उन सभी को पत्र लिख कर आरपीएससी से भर्ती करवाए जाने की अनुमति मांगी है।

Jaipur Dairy Jobs

इसके लिए आरसीडीएफ के प्रबंध संचालक कुंजीलाल मीणा ने सभी जिला दूग्ध संघों को पत्र लिख कर आरपीएससी से भर्ती के लिए अनुमति मांगी है। हालांकि आरसीडीएफ में होने वाली नए पदों पर भर्ती आरपीएससी से होगी इसके लिए अगर आरपीएससी अनुमति दे देता है तो भर्ती लोक सेवा आयोग से ही करवाई जाएंगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में 20 साल बाद सरस डेयरी संघों में रिक्त पदों के लिए 586 भर्तियां निकाली है। सबसे ज्यादा पद जयपुर में आरसीडीएफ में तो महाप्रबंधक,उपप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, कनिष्ठ अभियंता, प्रचार अधिकारी, डेयरी सुपरवाइजर, पशुधन पर्यवेक्षक समेत 25 अलग-अलग पदों पर भर्तियां किया जाना प्रस्तावित है। इन भर्तियों से आरसीडीएफ में 25, अजमेर डेयरी में 54, अलवर में 23, भरतपुर में 4, भीलवाड़ा में 19, बीकानेर में 23, चित्तौडग़ढ़ में 27, हनुमानगढ़ में 13, जालौर में 16, नागौर में 13, जयपुर में 24, जोधपुर में 24, कोटा में 11, पाली में 9, सीकर में 4, टोंक में 9, उदयपुर में 8, पशुआहार संयंत्र पाली में 25, पशुआहार संयंत्र कालाडेरा में 25, गोविंदगढ़ प्लांट में 60, पशु आहार संयंत्र भीलवाड़ा में 25 और जयपुर डेयरी विस्तार में 125 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।