50 साल पुरानी मांग चंबल लिफ्ट परियोजना पर काम शुरू, धौलपुर क्षेत्र के किसानों के चहेरों पर लौटी रौनक

0
2782

राजस्थान का धौलपुर जिला मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गृह क्षेत्र हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाये हैं । जहां भाजपा का विधायक था और जिस क्षेत्र में भाजपा का विधायक नही था सभी क्षेत्रों में समानांतर विकास करने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रतिबद्ध

रहती हैं। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार से विकास के कई कार्य करवाए हैं जिससे क्षेत्र की जनता लाभांवित हुई हैं। धौलपुर में विकास के कार्य पिछले तीन सालों से लगातार हो रहे हैं जबकि विधायक बसपा के बीएल कुशवाह थे। जब क्षेत्र में भाजपा का विधायक ही नही था फिर भी धौलपुर ने विकास के नए आयामों को छूआ हैं ऐसे में अगर वहां भाजपा का विधायक होगा तो विधानसभा क्षेत्र में किस प्रकार विकास होगा इसकी कल्पना भी अदभुद् होगी।

सिंचाई के साथ मिलेगा पेयजल

मुख्यमंत्री राजे ने नेतृत्व में राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र में अनेकानेक विकास कार्य करवाए गये हैं। बात अगर 50 साल पुरानी चंबल लिफ्ट नहर परियोजना की हो या 24 घंटों विद्युत आपूर्ती की। राजस्थान सरकार ने धौलपुर निवासियों के हर सपने को सच करने का हरसंभव कोशिश करती हैं।  चुंकि धौलपुर मुख्यमंत्री राजे का गृहक्षेत्र हैं तो विकास होना अपेक्षित हैं। पिछले तीन सालों में धौलपुर को चंबल लिफ्ट परियोजना का सबसे बड़ी और सबसे पूरानी मांग को मुख्यमंत्री राजे ने साकार किया हैं। चंबल लिफ्ट नहर परियोजना से क्षेत्र के 114 गांवों को सिंचाई जल मुहैया करवाया जाएगा। इसके अलावा राजाखेड़ा तहसील के भी 76 गांवों को सिंचाई के लिए भरपूर मात्रा में पानी उपलब्ध करवाया जा सकेगा। चंबल लिफ्ट परियोजना से ही धौलपुर के 180 गांवों को शुद्घ एवं फ्लोराइड मुक्त पेयजल उपलब्ध करवाकर लोगों को राहत प्रदान कि जा रही हैं।

पार्वती नदी पर एनीकट से बूझेगी 100 से ज्यादा गांवों की प्यास

चंबल लिफ्ट नहर परियोजना के अलावा धौलपुर के लोगों को सिंचाई और पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए राजे सरकार ने पार्वती नदी पर एनीकट बनवा रही हैं। इस एनीकट से आस-पास के 100 से ज्यादा गांवों को पेयजल और सिंचाई के लिए जल मुहैया करवाया जाएगा। क्षेत्र से निकलने वाले पानी को सिंचित किया जा रहा हैं और राज्य सरकार के प्रयासों से ही एनीकट और बांध बनाकर इलाके के लोगों को पेयजल व सिंचाई युक्त पानी उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।