खुशखबरी! प्रदेश में 18,330 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती, जल्दी शुरू होंगे आवेदन

    0
    564

    जयपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश में स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 18,330 पदों पर जल्द नौकरी के लिए आवेदन जारी किए जाएंगे। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के पदों पर भर्ती जल्द की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव और नियमों में संशोधन किया जाएगा।

    चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 25,859 पद स्वीकृत
    डोटासरा ने बताया कि सरकारी स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के 25,859 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 18,330 पद रिक्त हैं। गोविंद सिंह डोटासरा ने यह जानकारी प्रश्न काल के दौरान विधायक हाकम अली द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी।

    जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
    प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बारे में वित्त विभाग से बात की गई है। उसकी ओर से आश्वासन दिया गया है कि नियमों में संशोधन करके जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी आग्रह किया कि यह भर्ती जल्द हो। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में एक परिपत्र निकालकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों केा लेने का प्रावधान किया गया था। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here