मुख्यमंत्री राजे ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं का किया सम्मान, खिलाड़ियों को मिलेगी नौकरी और पेंशन

0
1288

देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान में 41 खिलाडि़यों को महाराणा प्रताप और 13 प्रशिक्षकों को गुरु वशिष्ठ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां एक समारोह में इन खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स से नवाजा। यह सम्मान समारोह शाम 5 बजे सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 46 खिलाडि़यों को राइजिंग स्टार अवॉर्ड से भी सम्मानित किया है, साथ ही साल 2016 पैरालंपिक ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता देवेन्द्र झाझडि़या को 75 लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र दिया गया । मुख्यमंत्री राजे ने साल 2016 में प्रदेश के तीन अर्जुन पुरस्कार विजेताओं अपूर्वी चंदेला, रजत चौहान और संदीप सिंह मान को भी सम्मानित किया। ओलंपियन खेताराम, सपना पूनिया और राजस्थान रणजी टीम के कप्तान पंकज सिंह को अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित किया।

सरकारी सेवा में आउट-ऑफ-टर्न नौकरी देने पर विचार, मिलेगी पेंशन

मुख्यमंत्री राजे ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदकक विजेका प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में आउट-ऑफ-टर्न नौकेरी देने पर सरकार विचार कर रही हैं। उन्होने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार पूरा प्रोत्साहन देगी। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के विशिष्ट श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार पेंशन योजना आरंभ करेगी।

SMS स्टेडियम में खेल सुविधाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री राजे ने सवाईमान सिंह स्टेडियम में बास्केटबॉल एरिना व सिंथेटिक रनिंग ट्रैक के पहले चरण तथा क्रिकेट एरिना का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री राजे ने टेनिस एरिना और बैडमिंटन इंडोर हॉल का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर केल मंत्री गजेंद्र सिंह ख़िंवसर ने कहा कि आने वाले समय में एसएमएस स्टेडियम देश का सर्वश्रेष्ठ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनकर उभरेगा। ख़िंवसर ने कहा कि जगतपुरा शूटिंग रेंज को भी विश्वस्तरीय बनाने पर काम शुरू कर दिया हैं इसके अलावा खेल सुविधाओं के विकास के लिए बीते साढ़े तीन साल में राज्य सरकार ने 331 करोड़ रुपए प्रदान किए हैं।