शेखावत के आधुनिक राजस्थान के सपने को पूरा कर रही है भाजपा सरकार, हैपिनेस इंडेक्स पर दिया ध्यान: मुख्यमंत्री राजे

0
1111

देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और राजस्थान के गौरव स्व. भैरों सिंह शेखावत की स्मृति में राजधानी जयपुर में श्री भैरों सिंह शेखावत लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर इन पब्लिक सर्विस का पहला पुरस्कार सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को दिया गया। राजधानी जयपुर में आयोजित भैरों सिंह शेखावत स्मृति व्याख्यान कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित गई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

चलता फिरता विद्यालय थे शेखावत, गरीब के जीवन को ऊंचा उठाया

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि स्व. भैरों सिंह शेखावत से राजनीति में मैने बहुत कुछ सीखा है और मुझे उनका आशिर्वाद मिला हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत राजनीति का चलता फिरता विद्यालय थे जिन्होने अपनी नीतियों और योजनाओं से आम गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया। आज राजस्थान में शेखावत को जनसेवा और उद्दार नेतृत्व के रूप में याद किया जाता हैं।

शेखावत के आधुनिक राजस्थान के सपने को पूरा कर रही है भाजपा सरकार

कार्यक्रम के संबोधन में मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि शेखावत ने किसी को शत्रु नही बनाया उन्होने हमेशा मित्र ही बनाए हैं। उन्होने कहा कि शेखावत की योजनाओं पर हमारी सरकार ने अन्तोदय की भावना से काम किया हैं। उन्होने कहा कि शेखावत ने जो आधुनिक राजस्थान का सपना देखा है वह वर्तमान भाजपा सरकार पूरा करने का प्रयास कर रही हैं।

जीडीपी से ज्यादा हैपिनेस इंडेक्स पर दिया अहम योगदान

इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि जब वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष थे तब उन्होने भैरों सिंह शेखावत के साथ काम किया था। उन्होने कहा कि शेखावत का राजनीति, अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दिया हैं। उन्होने कहा कि शेखावत से उनका परिचय चार दशक पुराना था, शेखावत ने जीडीपी से ज्यादा हैपिनेस इंडेक्स पर ज्यादा ध्यान दिया था।