जाने आखिर क्यों 61.5 फीसदी भारतीय युवा नही कर पाते अपने प्यार का इजहार

    0
    1070
    love jihad

    भारतीय युवाओं की मानसिकता को समझने के लिए हाल ही में एक सर्वे किया। जब भारतीय पुरुषों से पूछा गया कि क्या वे अपने पार्टनर से अपने प्यार का इजहार करने में विश्वास रखते हैं? इस पर 91.6 फीसदी लोगों का जवाब हां था, 0.9 फीसदी लोगों ने इस सवाल के जवाब में नहीं कहा, जबकि 7.5 फीसदी लोगों ने कहा, कर सकते हैं।

    जब इन युवकों से पूछा गया कि क्या वह बार-बार अपने पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करते हैं? तो 21.3 फीसदी शादीशुदा पुरुषों ने कहा कि वह अक्सर ऐसा करते हैं। करीब 33.4 फीसदी लोगों ने कहा कि वे विशेष मौकों पर ऐसा करते हैं। इस सवाल पर 45.3 फीसदी लोगों का जवाब था कि उन्होंने कब ऐसा किया, इस बारे में उन्हें पता नहीं।

    जब इन युवकों से पूछा गया कि क्या उन्हें अपने प्यार के इजहार में परेशानी महसूस होती है? इस पर 61.5 फीसदी शादीशुदा पुरुषों ने कहा कि हम अपने पार्टनर को कितना प्यार करते हैं, हमें यह बताना नहीं आता। करीब 30.4 फीसदी लोगों ने कहा कि उनमें अपने पार्टनर के लिए प्यार का इजहार करने की भावना स्वाभाविक रूप से नहीं आती, जबकि 8.1 फीसदी लोगों ने कहा, नहीं, यह बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं है।

    जब भारतीय युवकों से पूछा गया कि अगर उन्हें कुछ अलग ढंग से प्यार का इजहार करने का मौका दिया जाए तो क्या वह ऐसा करना चाहेंगे? इस पर 74.6 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया। 17.5 फीसदी लोगों ने कहा कि यह अलग-अलग चीजों पर निर्भर करेगा। 7.9 फीसदी लोगों ने कहा कि हम इसके बारे में सोचेंगे। ऑनलाइन सर्वेक्षण में 24 से 32 साल की उम्र के युवाओं के 6,730 जवाब आए।