नाजायज संबंधों की प्यास में महिला ने उजाड़ा अपना सिंदूर

0
458

जयपुर। शादी के बाद पति ही महिला का सब कुछ होता है। एक परिवार छोड़कर दूसरे परिवार के सदस्यों को अपनाने के साथ उनमें ही अपने आगे की जीवन की खुशियां ढूंढती है। एक बार शादी के बाद बेटी अपने बाप के घर से पराई हो जाती है। जिंदगी की नई शुरुआत करने के साथ ही पति के साथ ही सात जन्मों तक जीने और मरने की कसमें खाते है। लेकिन इस कलयुग में एक ऐसी महिला का मामला सामने आया है, जिन्होंने नाजायज संबंधों की खातिर अपने ही सुहाग को उझाड़ दिया।

प्रेमी संग मिलकर की हत्या
बांसवाड़ा पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में युवक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पति को इनके नाजायज संबंध का पता चल गया था जिस पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बडलिया गांव के चिल्ली बंजारा की हत्या उसकी पत्नी नीमा और उसके प्रेमी राकेश बंजारा ने की।

भाई ने जताई थी हत्या की आशंका
7 दिन पहले 28 अप्रैल को 36 वर्षीय चिल्ली बंजारा का शव उसके घर में मिला था। इस मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। मृतक चिल्ली के भाई मोहन को यह साधारण मौत नहीं लगी और हत्या की आशंका हुई। मृतक का भाई एसपी राजेश कुमार मीणा के पास पहुंचा और शक जताया।

नाजायज संबंध के लिए पति की हत्या
एसपी के निर्देशन में डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने सदर पुलिस के साथ मिलकर इस पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। चिल्ली की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की। पुलिस ने मृतक की पत्नी नीमा और उसके प्रेमी राकेश बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से हत्या के कारणों के लिए पूछताछ की तो सामने आया की मृतक चिल्ली को उसकी पत्नी के नाजायज संबंध के बारे में पता चल गया था, जिस पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इसकी हत्या की साजिश की।