गहलोत के मंत्री की फिसली जुबान, बोले- राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन में सभी युवा है एकजुट

    0
    581

    जयपुर। राजस्थान की कांग्रेस सरकार के ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की मीडिया से बातचीत करते के दौरान जुबान फिसल गई। अशोक गहलोत सरकार के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा। दरअसल, उनको राहुल गांधी के साथ बोलना था लेकिन उनकी जुबान से राहुल गांधी जी के खिलाफ सब निकल गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। हालांकि यह वीडियो 2 दिन पुराना है। लेकिन इसके क्लिप काटकर बीजेपी समर्थक सोशल मीडिया पर स्कोर अपलोड कर रहे हैं।

    भाटी के बयान पर कई नेताओं ने ली चुटकी
    ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी वीडियो में महंगाई पर बात करते हुए उपचुनाव में भाजपा की करारी हार का जिक्र कर रहे है उन्होंने कहा कि दो विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी तीसरे व चौथे नंबर पर रहे हैं। वहीं, महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधीजी के खिलाफ लड़ेगा। भाजपा के कई नेताओं ने भाटी के बयान के उसी हिस्से को काटकर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इनके अलावा भी कई नेताओं ने भाटी के बयान पर चुटकी ली है। आसपास बैठे कांग्रेस नेता भी इस गलती को तुरंत समझ नहीं पाए।