सरपंच के पति को 6 गोली मारकर हत्या, गांव के स्कूल में फेंका शव

    0
    732

    जयपुर। प्रदेश के करौली जिले के हिंडौन सिटी इलाके में बुधवार तड़के महिला सरपंच आशादेवी के पति की उसी के दो दोस्तों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद हत्यारे उसके शव को गांव के स्कूल परिसर में पटक कर फरार हो गए। हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। सरपंच पति के सिर, सीने और पेट में तीन गोलियां मारी गई हैं। उसके बाद उसका गला रेता गया है।

    शराब पीने के बाद हुआ था विवाद
    मृतक सरपंच पति का नाम पप्पू जाट है। मामले में मृतक के पिता ने तोताराम और घनश्याम नाम के दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने 6 गोली मारकर हत्या की। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से गाड़ी और मृतक की सोने की चेन लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यहां सीनियर सेकंडरी स्कूल के पास पप्पू जाट अपने दो दोस्तों तोताराम और घनश्याम के साथ खड़ा था। तीनों शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात पर पप्पू का तोताराम और घनश्याम से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।