एक ही स्टेंड पर दिखेंगे मास्टर ब्लास्टर और कैप्टन कूल धोनी

    0
    786
    sachin and dhoni
    मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी अब एक ही स्टेंड पर खेलते हुए दिखाई देंगे। बस फर्क इतना है कि दोनों स्टेडियम में नहीं बल्कि नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में दिखाई देंगे। म्यूजियम ने अपनी दूसरी सालगिरह मनाते हुए सचिन तेंदुलकर स्टेंड पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी मोम का पुतला प्रदर्शित किया। धोनी का यह पुतला बैटिंग करते हुए नहीं बल्कि ग्लव्ज पहने विकेट के पीछे विकिट कीपर की भूमिका में दिखाया गया है।
    sachin and dhoni
    जयपुर वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनुप श्रीवास्तव ने बताया कि हमने पिछले साल एक ओपिनियन पोल किया था कि पर्यटक विराट कोहली और धोनी में से किसका मोम का पुतला म्यूजियम में देखना चाहते हैं। ऐसे में हमे धोनी के लिए सर्वाधिक वोट प्राप्त हुए। sachin and dhoni
    sachin and dhoni
    जयपुर वैक्स म्यूजियम में लगाए गए धोनी के पुतले का वजन करीब 56 किलोग्राम है। हाइट 5 फुट 9 इंच है। इसमें 19 किग्रा वैक्स के साथ शेष फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। सुशांता रे ने इसे तीन माह में तैयार किया है। sachin and dhoni
    बता दें, जयपुर वैक्स म्यूजियम देश का पहला ऐसा संग्रहालय है जिसे हेरिटेज बिल्डिंग पर बनाया गया है। यहां एक ही छत के नीचे अमिताभ बच्चन, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह सहित सचिन तेंदुलकर और अब महेंद्र सिंह धोनी आदि को देखने का मौका मिल रहा है।