राजस्थान गौरव यात्रा के तहत छठे और अंतिम चरण में टोंक जिले में पहुंची मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को टोंक, टोडारायसिंह एवं देवली शहर में जनसभाओं को संबोधित किया। राजे ने विभिन्न जनसभाओं में कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक जो लोग नजर नहीं आए, जिन्हें विधानसभा में आमजन से जुड़ी बात रखने की फुर्सत नहीं थी वे चुनाव पास आते ही अचानक से प्रकट होकर जनता के हितैषी बनने की कोशिश में लगे हुए हैं। Rajasthan development
उन्होंने ने कहा कि हमें राजस्थान बदलना है। राजे ने यहां उपस्थित जनसमूह से कहा कि आप इतिहास बदलेंगे तो अगले पांच साल में राजस्थान नंबर वन होगा। हम सभी मिलकर नया राजस्थान बनाने का काम करेंगे और सभी को गले लगाकर चलेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 1 करोड़ महिलाओं को डिजिटल फोन दे रही है। इस फोन के माध्यम से घर की मुखिया महिला को सरकार की सभी योजनाआें की जानकारी और उसका लाभ मिलेगा। Rajasthan development
हमें गर्व भी है और गौरव भी, इसीलिए हम निकाल रहे हैं गौरव यात्रा
मुख्यमंत्री राजे कहा है कि पचास साल में जो विकास कांग्रेस नहीं करा सकी वह हमने इन पांच सालों में करके दिखा दिया है। इस काम पर हमें गर्व भी है और गौरव भी। इसीलिए हम गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। राजे ने कहा है कि एक मुखिया अशोक गहलोत हुआ करते थे जो हमेशा कहते थे कि पैसा नहीं है। कैसे विकास करवाऊं। जबकि मैंने विकास में कभी पैसे की कमी को आड़े नहीं आने दिया। हमें इस बात का गर्व और गौरव है इसलिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 50 साल तक कांग्रेस किसानों को बरगलाती रही लेकिन किसानों का एक रुपया का कर्जा माफ नहीं किया। हमने इतिहास में पहली बार किसानों का पचास हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया। इससे किसान भाइयों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से नया ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। Development in Rajasthan
Read More: कांग्रेस के पास बातें बहुत, काम कम: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
हमने मंदिरों और लोक देवताओं एवं महापुरूषों के पैनोरमा बनाने का काम किया Rajasthan development
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास में पहली बार 625 करोड़ रुपए से 125 मंदिरों और 150 करोड़ रुपए की लागत से लोक देवताओं एवं महापुरूषों के करीब 50 पैनोरमा बनाने का काम किया है। हमें इस बात का गर्व और गौरव है इसलिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इतिहास में पहली बार हमारी सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ ज्यादती करने पर फांसी की सजा का कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक महिलाओं को संबल देने और आत्मनिर्भर करने के लिए काम किया। हमें इस बात का गर्व और गौरव है इसलिए गौरव यात्रा निकाल रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इस बार राजस्थान की जनता इतिहास बदलेगी और भाजपा की फिर से सरकार बनाएगी इसलिए हम गौरव यात्रा निकाल रहे हैं।
टोंक, देवली, उनियारा को शुद्ध पेयजल के लिए 542 करोड़ की परियोजना बनायी Rajasthan development
मुख्यमंत्री ने कहा कि टोंक, देवली, उनियारा के 436 गांवों को बीसलपुर से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 542 करोड़ रुपए की परियोजना बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का पहला चरण पूरा हो गया है। फिलहाल देवली, उनियारा व टोंक शहरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। दूसरे चरण में देवली, उनियारा व टोंक तहसील के 464 गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने का काम तेजी से पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 400 करोड़ की लागत से टोंक-सवाई माधोपुर सड़क का काम चल रहा है। टोंक जिले में बिजली के रख रखाव कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपए दिए हैं। इससे बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 तक हर घर में बिजली का कनेक्शन पहुंचाने का लक्ष्य है।
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट में टोंक भी शामिल
सीएम राजे ने कहा कि हमारी सरकार ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के टोंक सहित 13 जिलों के पानी की समस्या का स्थायी समाधान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 37 हजार करोड़ रुपए की इस भाग्य बदलने वाली योजना से टोंक की पेयजल समस्या भी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी से भी सकारात्मक चर्चा हुई है। राजे ने कहा कि बनास नदी से ब्राह्मणी नदी को जोड़ने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजना लाने पर भी काम किया जा रहा है। Rajasthan development
हर घर में दीया जलाएं, शहीदों को याद करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर 28 से 30 सितंबर तक पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है। देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाले हमारे जांबाज सैनिकों और इस देश के लिए शहादत देने वाले शहीदों की याद में हर घर में दीया जलाएं और हमारे शहीदों को याद करें। उन्होंने कहा कि देश में पहली बार हमने 14 अगस्त को शहादत को सलाम कार्यक्रम के तहत बार्डर पर मानव श्रृंखला बनाकर हमारे जांबाज सैनिकों का हौसला बढ़ाने का काम किया। राजे ने कहा कि हमारी सरकार 15 अगस्त, 1947 के बाद शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और पूर्व सैनिकों को राज्य सेवा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने जा रही है। Rajasthan development