राज्यसभा नामांकन को लेकर हुई भाजपा कोर ग्रुप की बैठक

    0
    919
    BJP Core Group Meeting

    राज्यसभा नामांकन के लिए बीती शाम भाजपा कोर क​मेटी की बैठक आयोजित की गई। विधानसभा परिसर में हुए इस चुनावी मंथन में राज्यसभा चुनावों में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर 6 अप्रेल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में राजस्थान राज्यसभा की 3 सीटों पर चुनाव होंगे जिसमें राजस्थान विधानसभा के मौजूदा सदस्य भाग लेंगे। कमेटी में कुल मिलाकर 24 नामों पर चर्चा हुई जिनमें से पार्टी ने भूपेन्द्र यादव का नाम राज्यसभा सदस्य के लिए तय कर लिया है। यादव के अलावा उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का नाम भी चर्चा में आया है लेकिन शेष दोनों नामों में पूर्ण सहमति नहीं बन पाई है। संभावना यही है कि अगले एक-दो दिन में पैनल तैयार कर पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

    BJP Core Group Meeting

    जीत के लिए चाहिए 51 वोट BJP Core Group Meeting 

    प्रदेश में राज्यसभा चुनावों की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। 12 मार्च को नामांकन का अंतिम दिन है। जरूरी होने पर 23 मार्च को चुनाव करवाया जाएगा। बता दें कि राज्यसभा की तीन सीटों पर जीत के लिए एक उम्मीदवार को कम से कम 51 वोट चाहिए होंगे। भाजपा के पास तीनों सीटों के लिए जरूरी 153 वोट मौजूद हैं। वजह है कि राजस्थान विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 159 है। कांग्रेस के पास 25 विधायक है। ऐसे में तीनों सीटों पर भाजपा की जीत होने से कोई नहीं रोक पाएगा। BJP Core Group Meeting 

    Read More: Beti Bachao Beti Padhao: Rajasthan makes it bigger and brighter with its ingenious schemes and programmes

    यह रहे उपस्थित BJP Core Group Meeting 

    भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चंद्र शेखर, केंद्रीय मंत्री अर्जुुन मेघवाल, राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, पंचायती राज मंत्री राजेंद्र राठौड़ व सामाजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी शामिल हुए। BJP Core Group Meeting