सोशल मीडिया की सनसनी बन चुकीं प्रिया वारियर की ये तस्वीरें आपने देखीं?

    0
    2257
    priya prakash

    सोशल मीडिया पर आजकल हर तरफ प्रिया प्रकाश के ही चर्चे हैं। उनका आंख मारने वाला वीडियो आज की तारीख में सभी युवाओं के मोबाइल फोन की गैलेरी में सेव है। प्रिया का पूरा नाम प्रिया प्रकाश वरियर है जो एक मलयालम अभिनेत्री है। चंद घंटों में सोशल मीडिया पर इनकी प्रसिद्ध होने का कारण एक मलयाली फिल्म में एक गीत की 10 सेकंड की क्लिप है जो सोशल मीडिया पर खूब चली और जमकर सुर्खियों में आई है। लेकिन फिल्मों से बाहर भी प्रिया की कुछ निजी फोटो चर्चा में आ रही हैं। आइए देखते हैं सोशल मीडिया की सनसनी बच चुकीं प्रिया वारियर की ये तस्वीरें … priya prakash

    • आंखों से सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाने वाली और देश के युवाओं को मदहोश करने वाली इस लड़की का पूरा नाम है प्रिया प्रकाश वारियर।
    • प्रिया 18 साल की हैं और केरल के त्रिशूर में रहती हैं।
    • प्रिया फिलहाल कॉलेज में हैं और बी.कॉम कर रही हैं।
    • प्रिया प्रकार का यह वायरल वीडियो मलयालम फिल्म ‘ओरु अदार लव’ का है जिसके एक गाने में यह क्लिप दिखाई गई है।
    • यह फिल्म स्कूली दिनों में मासूम दिलों में पनपे प्यार को लेकर बनाई गई है।
    • फिल्म के ‘मानिक्या मलाराया पूवी’ गाने की इस क्लिप में प्रिया अपनी भौंहों और आंखों से इशारा करती है। यह गीत देशभर में जमकर देखा गया और बाद में इस क्लिक को सोशल मीडिया से चर्चा मिल गई।
    • प्रिया प्रकाश वारियर के बारे में एक बात और है जो जमकर वायरल हो रही है। वह यह कि ‘जिस देश में केवल एक आंख मारने से जब फैन फोलोइंग एक लाख से पार पहुंच सकती है। उस देश का युवा पकौड़े बेचने लायक ही है।’
    • इस गाने के पॉपुलर होने के बाद तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों में उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दायर किए गए थे। हालांकि कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

    Read More: Manikarnika: Kangana Ranaut channels her inner royal princess. Here’s proof