
गुजरात में 74 नगरपालिका चुनाव के ताजा नतीजे आ चुके हैं। नतीजों के अनुसार बीजेपी की लहर गुजरात में पूरी तरह से छाई हुई है। गुजरात नगरपालिका चुनाव में बीजेपी ने 75 नगरपालिकाओं में से 47 में जीत दर्ज कर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा है। वहीं कांग्रेस की छोली में 16 सीटें आई हैं। एनसीपी और बीएसपी को एक-एक नगरपालिका में जीत मिली है। नगरपालिका चुनाव के लिए 17 फरवरी को वोट डाले गए थे। Gujarat Election
Read More: राजस्थान में बजरी संकट के लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार: वसुंधरा राजे
निकाय चुनावों में भाजपा की ओर से 1934 और कांग्रेस के 1783 प्रत्याशी मैदान में थे। साथ ही 1793 निर्दलीयों ने भी चुनाव मैदान में अपना भाग्य आजमाया था। नगर पालिका चुनावों में एनसीपी को और बहुजन समाजवादी पार्टी को एक—एक सीट मिली है। 9 सीटों पर निर्दलीयों ने अपना कब्जा जमाया है। Gujarat Election
24 जिलों की 74 नगरपालिकाओं की 2,060 सीटों में से बीजेपी ने 1,167 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के पाले में 630 सीटें गई। राकांपा ने 28 और बसपा ने 15 सीटें जीतीं। अन्य छोटी राजनीतिक पार्टियों ने 18 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 202 सीटें हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह नगर मेहसाणा जिले के वडनगर में बीजेपी ने 28 सीटों में से 27 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। क्लसाड के धरमपुर में भाजपा 14 जबकि कांग्रेस 10 वार्डों में विजयी रही है। क्लसाड के पारड़ी में भाजपा और कांग्रेस ने 14-14 वार्डों में जीत दर्ज की और यहां मुकाबला बराबरी पर छूटा। Gujarat Election

