हिन्दू लड़की ने मुस्लिम लड़के को उसी की भाषा में दिया जवाब, कट्टरपंथी सदमे में

    0
    1302
    love jihad
    Purchase this image at http://www.stocksy.com/146959

    इन दिनों love jihad के कई किस्से जमकर पॉपुलर हो रहे हैं। इन मामलों में मुस्लिम लड़कों के हिन्दू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन और फिर शादी करने के किस्से जमकर हो रहे हैं। लेकिन राजस्थान में एक किस्सा ऐसा हुआ कि उसे सुनकर दोनों परिवार के लोगों सहित सभी कट्टरपंथी सदमे में आ गए हैं। घटना ही कुछ ऐसी हुई जिसमें हिन्दू लड़की ने मुस्लिम लड़के को उसी की भाषा में जोरदार जवाब दिया।

    हुआ कुछ यूं कि पूजा जोशी (20) नाम की एक लड़की अपने प्रेमी मोहसिन खान, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है, के साथ रविवार सुबह भाग गई थी। उसके परिवार वालों ने पूजा को ढूंढते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को बीकानेर में ढूंढ निकाला और जोधपुर लेकर आए। प्रेमी जोड़े के भागने की खबर पूरे शहर में फैल चुकी थी इसलिए लड़की के परिवारवालों के साथ कुछ हिंदू समूह के लोग भी पुलिस स्टेशन पहुंचे। भीड़ ने लव-जिहाद का केस बताकर काफी हंगामा किया और लड़के की धुनाई भी कर दी।

    जब इस लड़की को अपना बयान दर्ज कराने के जिला कोर्ट लाया गया तो यहां सीआरपीसी की धारा 164 के अंतर्गत बयान दर्ज कराते हुए लड़की ने मांग रखी कि वह तभी मोहसिन से शादी करेगी लेकिन जब वह धर्म परिवर्तन कर लेगा। यानि मोहसिन खान मुस्लिम धर्म परिवर्तन कर हिन्दू धर्म अपना लेगा। लड़की के इस जवाब के बाद जहाँ मुस्लिम लड़के के घरवाले और लड़का खुद दंग है, वहीं इस ख़बर ने हिन्दू संघठनों को भी दंग कर दिया है।

    अब आप यही जानना चाह रहे होंगे कि आगे क्या हुआ। मोहसिन खान ने धर्म परिवर्तन किया या नहीं। फिलहाल अभी यह मामला यही थम गया है। इसी बीच लड़की ने घर जाने से भी मना कर दिया। लड़की नाबालिग नहीं है इसलिए वह खुद निर्णय ले सकती है कि उसे कहां रहना है। इसी बात के चलते मोहसिन के धर्म परिवर्तन करने तक कजिन के घर इंतजार करने की बात कही गई है। सारी औपचारिकता पूरी करने के बाद लड़की को छोड़ दिया है। love jihad जैसे मामलों के बीच यह अपनी तरह का पहला मामला बताया जा रहा है।