#RisingRajasthan तीन साल बाद ऐसा बदला राजस्थान, मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में विश्व पटल पर हमने बनाई पहचान

0
1598
yunus-khan

Network18 द्वारा संचालित कार्यक्रम  #RisingRajasthan 2017 का आगाज हो गया है। इस कार्यक्रम में राजस्थान सरकार और प्रदेश के लोगों के बीच सीधा संवाद हो रहा है साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया और प्रदेश के विकास की लिखी गई नई इबारत को पेश किया। कार्यक्रम की शुरूआत कांग्रेस एंड फ्यूचर सत्र से हुई। इस सत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी ने भविष्य में कांग्रेस के अवसरों पर चर्चा की। सत्र में जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी कद्वावर नेता है और उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी पकड़ कायम की है। इसके बाद राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने अपनी बात रखी।

राजस्थान की हो रही है पूरे भारत में चर्चा

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मंत्रियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों पर भी विशेष चर्चा हुई। साथ ही राज्य में विकास, निवेश, रोजगार और भ्रष्टाचार से मुक्ति और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई है।

स्वच्छ भारत अभियान का रंग आ रहा है नज़र

कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि बहन-बेटियों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ता था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी औऱ वसुंधरा राजे की सरकार की योजनाओं का ही असर आज कितने ही गांव शौचमुक्त बन गई है और देश भर में स्वच्छ भारत अभियान का रंग नज़र आने लगा है।

स्मार्ट सिटी केवल एक नही हर गांव-हर शहर होना चाहिए

कार्यक्रम में प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष ज्योति किरण ने स्मार्ट सिटी औऱ स्मार्ट राजस्थान के लिए लोगों को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारें में बताया। उन्होने कहा कि जब जन सहभागिता की बात होती है तो सरकार और नागरिक मिलकर काम करते है तो बात बनती है और हम सब मिलकर इस दिशा में काम कर रहे है। नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि जब हमारे देश में स्मार्ट सिटी की बात हुई तो 50 सिटी की बात हुई तो उनमें से 4 राजस्थान की शामिल की थी। मुख्यमंत्री की इच्छा है कि सिर्फ ये चार सिटी ही स्मार्ट नहीं हो पूरा राजस्थान स्मार्ट बनें। एक-एक गांव स्मार्ट बने, स्‍मार्ट राजस्‍थान बने।