ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर मौत का तांडव, लैंबॉर्गिनी और मारुति इको की टक्कर में हो गई जिंदगी खत्म

0
1253
noida

देश में हर रोज सैंकड़ों जिंदगियों को हादसे लील जाते है। हाल ही में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हुए एक भयंकर सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, सड़क पर चल रही स्विफ्ट डिजायर ने आगे निकलने की होड़ में अचानक कट लेकर अपनी लेन बदली, जिससे साथी की लेन में चल रही लैंबॉर्गिनी का संतुलन बिड़ गया और वह अपने साथ चल रही मारूति इको वेन से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि इको तीन बार हवा में कलाबाजियां खाती हुई सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में इको सवार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी से मुताबिक मारुति इको ड्राइवर अरशद अहमद चला रहा था जो कि पूर्वी दिल्ली के मंडावली का रहने वाला था। हादसे के बाद स्विफ्ट डिजायर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है वही लैंबॉर्गिनी का ड्राइवर अभी फरार है।

देखे वीडियो: 

 

Source: ANI News